फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में बीसीए छात्र लापता

Tue, 15 Oct 2024 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रामस्वरूप कॉलेज का बीसीए छात्र उमंग आठ अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने बीबीडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छात्र के पिता हरदोई के साड़ी निवासी अनूप गुप्ता की पेंट की दुकान है। उनका बेटा कॉलेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता है। उनके मुताबिक नौ अक्तूबर को बेटे को कॉल की तो फोन बंद था। अगले दिन भी बेटे से बात नहीं हो सकी थी। उसी रात हॉस्टल पहुंचे तो बेटे के कमरे में ताला पड़ा था। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो आठ अक्तूबर को उमंग सुबह करीब छह बजे हाॅस्टल से निकलता दिखा। जब पुलिस ने हॉस्टल के बाहर लगे कैमरे देखे तो छात्र अयोध्या रोड पर आधा किमी तक जाते दिखा। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें