फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धरने पर बीसी सखियां, बैंकिंग सेवाएं अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानदेय बढ़ोतरी और सपोर्ट फंड माफ करने की मांग को लेकर बीसी सखियों ने फिर हड़ताल शुरू कर दी है। लखनऊ और अन्य जिलाें की बीसी सखियां ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। इससे ग्रामीण खाताधारकों को गांव में ही मिलने वाली बैंकिंग सेवाएं अटक गई हैं। ग्रामीणों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव में ही बैकिंग सेवाएं मुहैया कराने वाली बीसी (बैंकिंग करस्पांडेंट) सखियों ने मानदेय और अन्य मांगों को लेकर सितंबर में भी धरना-प्रदर्शन किया था। बाद में राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त के लिखित आश्वासन पर सातवें दिन धरना समाप्त कर दिया गया था। इसमें मांगों पर विचार कर एक माह में अवगत कराने की बात कही गई थी। एक माह बीत गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इस पर बीसी सखियों ने दोबारा धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। संगठन के संस्थापक उदय मिश्र ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों की बीसी सखियां प्रतिभाग कर रही हैं।
गांव में नहीं हो रहा काम, खाताधारक परेशान
मोहनलालगंज क्षेत्र की बीसी सखी शालिनी ने बताया कि मांगों का निराकरण न होने और कुछ दिक्कतों की वजह से उन्होंने काम बंद कर रखा है। खाताधारक अबरार, रामरानी, विनोद आदि लोग धनराशि निकालने के लिए संपर्क करते हैं। काम न होने पर खाताधारकों को बैंक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें