फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रोटी को तरस रहे BBAU के विद्यार्थी, लकड़ी की आग पर जैसे-तैसे बन रहा खाना; भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं

Thu, 19 Mar 2026 09:40 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सिलिंडर की किल्लत से बीबीएयू के छात्रावासों में विद्यार्थी परेशान हैं। आठ मार्च से लगातार समस्या बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थी स्वीगी और जोमैटो से खाना मंगाने को मजबूर हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बीबीएयू के छात्रावास में लकड़ी के चूल्हे पर बनता खाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) प्रशासन ने दावा किया कि छात्रावासों में सिलिंडर का स्टॉक है, कोई दिक्कत नहीं है। अमर उजाला की पड़ताल में विश्वविद्यालय प्रशासन के ये दावे झूठे निकले हैं। यहां 08 मार्च से सिलिंडर की लगातार किल्लत बनी हुई है। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी छात्रावासों में रहे विद्यार्थियों ने दी है। वहीं कर्मचारियों ने भी गैस न मिलने से हो रही परेशानी को साझा किया है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में कैमरे पर विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले 8 मार्च से सिलिंडर न मिलने से हम लोग परेशान हैं। कर्मचारियों ने बताया कि लकड़ी की आंच पर हम खाना बनाने का मजबूर हैं। 

उन्होंने बताया कि कई बार भोजन परोसने में देरी होती है, इससे विद्यार्थी नाराज भी होते हैं। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि दाल चावल लकड़ी की आंच पर बनता है तो उसके साथ रोटी मिलना मुश्किल है। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इस हालात में स्वीगी व जोमैटो का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें