बीबीएयू के शॉर्ट टर्म कोर्स रोजगार की राह करेंगे आसान
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शुरू हुए शॉट टर्म कोर्स युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान करेंगे। इन कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवदेन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर https://www.bbau.ac.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। इन कोर्सों की अवधि तीन से छह माह हैं। अलग-अलग विभाग की ओर से संचालित इन कोर्सों में 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
12वीं पास के लिए हैं तीन माह के कोर्स
- ऑफिस ऑटोमेशन और टैली में सर्टिफिकेट कोर्स
- उत्पाद परीक्षण और मरम्मत में सर्टिफिकेट कोर्स
- डिज़ाइन और ड्राफ्टिंग में सर्टिफिकेट कोर्स
- इलेक्ट्रिकल वायरिंग और परीक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स
- रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग के रखरखाव में सर्टिफिकेट कोर्स
12वीं पास के लिए छह माह के ये हैं कोर्स
-गार्डनिंग में सर्टिफिकेट कोर्स
- योग में सर्टिफिकेट कोर्स
- संगीत में सर्टिफिकेट कोर्स
- खाद्य प्रसंस्करण में सर्टिफिकेट कोर्स
- बेकरी और कन्फेक्शनरी में सर्टिफिकेट कोर्स
- शिल्प कौशल
कोट
छात्रों को रोजगार से जोड़ना विश्वविद्यालाय की पहली प्राथमिकता है। ये कोर्स पूरे करने के बाद छात्रों को रोजगार आसानी से मिल सकेगा।
- प्रो. आरके मित्तल कुलपति बीबीएयू