फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू ने जीती राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

विज्ञापन
 अंजू बाला को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विधि विभाग की टीम ने प्रथम यूपीएसआईएफएस राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का खिताब जीत लिया। टीम की सदस्य अंजू बाला को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विधि संस्थानों ने हिस्सा लिया। बीबीएयू की टीम में बीए एलएलबी (ऑनर्स) के नौवें सेमेस्टर की अंजू बाला और साक्षी पांडेय व पांचवें सेमेस्टर के आर्यन मिश्रा शामिल रहे। अंतिम चरण का मूल्यांकन इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन समेत पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

 अंजू बाला को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें