फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में मिलेगी शेयर बाजार, आईपीओ और निवेश की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) मिलकर विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा और निवेश का व्यावहारिक ज्ञान देंगे। बीबीएयू और एनएसई के बीच हुए एमओयू के तहत विद्यार्थियों को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, आईपीओ और निवेश के अन्य विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बीबीएयू के कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से पहले शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षक बनाया जाएगा और फिर बाद में यही प्रशिक्षक विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों को भी ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसे शॉर्ट टर्म कोर्स के रूप में भी संचालित करने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एनएसई की ओर से ट्रेनर विवि में आकर प्रशिक्षण देंगे या फिर चयनित शिक्षकों को वहीं ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये शिक्षक न सिर्फ विवि के अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियोें को ट्रेनिंग देंगे बल्कि विवि के बाहर के भी इच्छुक अभ्यर्थी ट्रेनिंग ले सकेंगे।

निवेशकों के अधिकारों की भी मिलेगी जानकारी

विद्यार्थियों को बजट बनाने, बचत, निवेश, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और ऋण प्रतिभूतियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की भूमिका, निवेशकों के हितों की सुरक्षा, नियामक व्यवस्था और निवेश संबंधी शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन



विकसित होगी निवेश की समझ

इस पहल से विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन और निवेश की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय के योग्य शिक्षकों को प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि वे विद्यार्थियों और अन्य लक्षित समूहों को प्रशिक्षण दे सकें।
विज्ञापन


- प्रो. राज कुमार मित्तल, कुलपति- बीबीएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें