फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू जल्द लॉन्च करेगा नई वेबसाइट, व्यवस्था बनेगी पारदर्शी

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) जल्द एक नई वेबसाइट लॉन्च करेगा। यह विश्वविद्यालय की सूचना व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुलभ और पारदर्शी बनाएगी।
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस विभाग के संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस वेबसाइट को इन-हाउस विकसित किया है। इस पर प्रत्येक शिक्षक को एक विशिष्ट लॉगिन मिलेगा। शिक्षक अपनी शैक्षणिक प्रोफाइल, शोध और उपलब्धियां स्वयं अपडेट कर सकेंगे। विभागाध्यक्षों, डीन और अन्य अधिकृत अधिकारियों को भी अपने विभागों की सूचनाएं प्रबंधित करने के लिए लॉगिन दिए जाएंगे। यह प्रणाली नैक और एनआईआरएफ जैसी रैंकिंग के लिए डेटा संकलन में भी सहायक होगी। वेबसाइट में स्व-प्रबंधित शिक्षक प्रोफाइल, रिसर्च पोर्टल और ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल जैसी सुविधाएं होंगी। विद्यार्थी और अभिभावक भी इस पर अपनी समस्या बता सकेंगे, जिसका समय के साथ ऑनलाइन निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें