लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से रविवार को दूसरे दिन 35 केंद्रों पर आयोजित पुलिस निरीक्षक भर्ती परीक्षा में भी अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया। कुल 39.67 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इससे पहले शनिवार को 47 केंद्रों पर कंप्यूटर ऑपरेटर की हुई परीक्षा में 20 हजार अभ्यर्थियों में से करीब 12 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।
रविवार को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 13959 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 8417 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 5542 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
करंट अफेयर्स से लेकर अर्थव्यवस्था से जुड़े आए सवाल
पुलिस निरीक्षक भर्ती परीक्षा में देश-प्रदेश के इतिहास, करंट अफेयर्स, भूगोल, अर्थव्यवस्था जुड़े सवाल पूछे गए। शब्दावली, अपठित गद्यांश, सामान्य हिंदी में व्याकरण, वाक्य-विन्यास, संख्यात्मक मानसिक क्षमता, अंकगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी विषय के सवाल भी आए थे। तर्कशक्ति में जैसे निगमनात्मक और आगमनात्मक तर्क, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने की क्षमता भी परखी गई।
000
कैसे रोकें बढ़ते अपराध, क्या करें कि मित्र बन सके पुलिस
एक निजी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी विमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस निरीक्षक भर्ती में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण, अपराध रोकने के लिए पुलिस की ओर से उठाए जाने वाले कदम। आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए रणनीति से जुड़े सवाल पूछे गए। जनता और पुलिस के बीच विश्वास कैसे बढ़ाया जा सकता है और जनता की समस्याओं को हल करने की रणनीति पर सवाल आए।
निशातगंज पेपर मिल कालोनी स्थित एम के एस डी इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर