फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयूः यूजी और डिप्लोमा में अब 22 तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने यूजी और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 22 नवंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


कुलसचिव कार्यालय ने आठ नवंबर के पत्र के क्रम में दूसरा पत्र जारी करते हुए यह जानकारी दी है। रजिस्ट्रार अश्विनी सिंह ने पत्र में कहा कि 22 के बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। दाखिले के अर्ह छात्रों की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर है।



पीजीडीटी में अब 18 तक पंजीकरण



बीबीएयू ने पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (पीजीडीटी) में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है। इस कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 18 नवंबर तक विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। कुलसचिव कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें