फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की अंतिम सेमेस्टर (सेकंड सेमेस्टर) की परीक्षा 15 से 26 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। सभी विभागों को 26 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इससे पहले वाइवा, प्रैक्टिकल व डिजरटेशन कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन या ब्लंडेड मोड में आयोजित की जा सकेंगी। ऑनलाइन परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। साथ ही 45 मिनट अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र डाउनलोड करने व ऑन्सर बुक अपलोड करने के लिए दिए जाएंगे। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार डीन के निर्देशन में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें