फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू: यूजी में एक सीट पर २२ अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीएयू में नए सत्र 2022-23 में स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए कांटे की टक्कर होगी। विवि की ओर से स्नातक की 1095 सीटों के सापेक्ष 24,716 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इन विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा कर दिया है। अब जल्द ही उनकी सीयूईटी के नंबर के आधार पर मेरिट जारी की जाएगी और डाक्युमेंट वेरीफिकेशन कर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से इस साल पहली बार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी के आधार पर प्रवेश लिया जा रहा है। पांच अक्तूबर तक हुए रजिस्ट्रेशन के अनुसार बीए ऑनर्स पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 1434, बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए 1070, बीएससी आईटी के लिए 1401, बीए (इतिहास, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स व इंग्लिश के लिए) में 4724 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं बीबीए में 2812, बीकॉम में 1244, बीकॉम ऑनर्स में 3252, बीसीए में 1512, बीएससी (जुलॉजी, बॉटनी व बायो टेक्नोलॉजी) में 2583, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी में 934, बैचलर ऑफ वोकेशन (फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग) में 248, बीबीए-एलएलबी ऑनर्स 1778, डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन में 91, डिप्लोमा इन फार्मेसी में 604 व इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी बेसिक साइंसेज में 1029 आवेदन हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रिपुसूदन सिंह ने बताया कि कुल 24,716 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर शुल्क भी जमा किया है। जल्द ही इनकी आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें