फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: पीजी कोर्सों की च्वॉइस फिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्नातक प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही लखनऊ विवि प्रशासन ने शनिवार से परास्नातक कोर्सों की च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। पहले चरण में आठ कोर्सों की च्वॉइस फिलिंग शुरू हुई जो 11 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि एजुकेशन, अंग्रेजी, होम साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, सोशियोलॉजी, एलएलबी, एमकॉम व बॉटनी/माइक्रोबायोलॉजी विषय की च्वॉइस फिलिंग शुरू की गई है। इनकी काउंसिलिंग 11 नवंबर तक चलेगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिनका नाम कंपलीट मेरिट लिस्ट में है। उनको अपनी प्राथमिकता के अनुसार विवि व महाविद्यालय का विकल्प भरना होगा। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन का प्रयोग कर पंजीकरण करना होगा। केवल पंजीकृत अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को अपने विकल्प प्राथमिकता के आधार पर देने होंगे। अभ्यर्थी कई बार अपना विकल्प बदल भी सकते हैं किंतु विकल्प लॉक करने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद सीट आवंटन होगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों के लॉगिन पर मिलेगी। सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन मोड से ही सीट कंफर्मेशन/अपग्रेडशन फीस भी जमा करनी होगी।
पीजी में हुआ डाक्युमेंट वेरीफिकेशन
लखनऊ। पीजी प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में शनिवार को आधा दर्जन से अधिक विषयों का डाक्युमेंट वेरीफिकेशन हुआ। यह वे विषय हैं जिनमें सीटों के सापेक्ष कम अभ्यर्थी थे, इसलिए इनकी च्वॉइस फिलिंग न कराकर सीधे डाक्युमेंट वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। इसके तहत अरब कल्चर, अरेबिक, कंपोजिट व वेस्टर्न हिस्ट्री, ज्योर्तिविज्ञान, मास कम्युनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, फिलॉसॉफी, रिन्युवेबल एनर्जी, उर्दू, एमए-एमएससी इन योगा विषयों का उनके विभागों में डाक्युमेंट वेरीफिकेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें