फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : प्रथम चरण की काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को प्रथम चरण की काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन

12 अगस्त को संबंधित श्रेणियों के अभ्यर्थियों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अगले दिन 13 को मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का प्रोविजनल सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर फीस का चालान जनरेट किया जाएगा। चालान जनरेट होने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

प्रोविजनल प्रवेश की पुष्टि के लिए अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित तिथि तक फीस जमा करने के बाद ही प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। 18 अगस्त को प्रथम चरण के बाद रिक्त बची सीटों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग और दाखिले से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए बीबीएयू की आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in नियमित रूप से देखते रहें। साथ ही, निर्धारित तिथियों के भीतर दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें