फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति जरूरी

Wed, 30 Oct 2024 06:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति होगी। यह नियम सरकार द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों पर प्रभावी होगा। इस संबंध में बुधवार को विवि के कुलसचिव अश्विनी सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


स्नातक व परास्नातक स्तर पर सरकारी छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इस संबंध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से आधार बेस्ड बायोमीट्रिक फेशियल ऑथेंटिकेशन एप के माध्यम से उपस्थिति ली जानी है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वह एप एवं आईडी अपने विभाग या संबंधित प्रकोष्ठ से प्राप्त कर लें। छात्रों की उपस्थिति इन और आउट करते समय लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें