लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम 7 बजे बीबीए छात्रा शुभांगी सिंह (20) ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। करीब एक घंटे बाद पहुंचे माता-पिता उसे पहले निजी अस्पताल और फिर केजीएमयू ले गए। केजीएमयू से करीब तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने फ्लैट पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए
2 of 7
घर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक, मूलरूप से सुल्तानपुर के मयंग निवासी सूर्यभद्र सिंह विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। उनका लखनऊ में व्यापार है। परिवार में बेटी शुभांगी के अलावा पत्नी व बेटा है। शुभांगी हुसड़िया स्थित एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के समय घर पर एक नौकर था। छात्रा की मां अपने पति सूर्यभद्र सिंह को दिखाने डॉक्टर के पास गई थी। रात करीब आठ बजे वापस आए तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
3 of 7
घटना के बाद फ्लैट के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यभद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे वापस आए तो शुभांगी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुभांगी के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर सूर्यभद्र सिंह ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा।
4 of 7
घटना के बाद फ्लैट के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अंदर दाखिल हुए तो कमरे में शुभांगी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख शुभांगी की मां बेहोश हो गई। वहीं सूर्यभद्र सिंह भी बदहवाश हो गए। पड़ोसियों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह दोनों को संभाला। आनन-फानन में उसे लेकर लोग अस्पताल भागे।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो अस्पतालों के लगाते रहे चक्कर
पुलिस के मुताबिक, सूर्यभद्र सिंह बेटी को लेकर पहले विभूतिखंड इलाके में निजी अस्पताल गए। वहां से डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद वह शुभांगी को लेकर केजीएमयू पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी देर तक पूरा परिवार बदहवाश घूमता रहा। इसके बाद करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक, यमुना अपार्टमेंट के एम-506 की पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है।
विज्ञापन
6 of 7
गोमतीनगर विस्तार के यमुना अपार्टमेंट में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
... तो अपार्टमेंट में किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
यमुना अपार्टमेंट करीब 1100 फ्लैट हैं। इसमें रहने वाले लोगों की संख्या भी हजारों में है। सुरक्षाकर्मी भी हर वक्त मुस्तैद रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में गोली चली, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। यह सवाल पुलिस को भी खटक रहा है। पुलिस इस बिंदु पर पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
कब गोली मारी, किसी को नहीं पता
सीओ संतोष सिंह के मुताबिक, सूर्यभद्र का पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी का कारोबार है। पांच साल से गोमतीनगर विस्तार इलाके में परिवार रहता है। शाम के समय घर पर खाना बनाने वाले पंडित जी और एक छोटा नौकर बाहर कमरे में टीवी देख रहे थे। शुभांगी कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसने कब गोली मारी, किसी को पता भी नहीं चला।