फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ के बाद कीचड़ और मच्छरों से जंग, 1,350 सफाईकर्मी मैदान में

विज्ञापन
नगर निगम करा रहा दवा का छिड़काव।
विज्ञापन
लखनऊ। बाढ़ का पानी उतरने के बाद फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों में कीचड़, गंदगी और मच्छरों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इससे निपटने के लिए नगर निगम ने जोन-3 और जोन-6 में सफाई अभियान तेज किया है। दोनों जोन में करीब 1,350 कर्मचारी लगाए गए हैं। नालों की सिल्ट निकालने के लिए 12 मशीनें लगाई गई है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज, दाउदनगर, लोहरामऊ, मिल्लत नगर और घैला रोड समेत प्रभावित इलाकों में पानी निकालने के लिए 42 पंप लगाए गए हैं। तीन ड्रोन से 76 एकड़ क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है। फॉगिंग के साथ कीचड़ और मलबा हटाने का काम भी चल रहा है।
जोन-6 के सैंथा, हयातनगर, गुलमी खेड़ा, हरिनगर और कैटल कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में 12 डीजल पंपों से जलनिकासी की जा रही है। यहां 36 एकड़ में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और अन्य वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के मुताबिक, दोनों जोन की करीब 22 किलोमीटर गलियों में फॉगिंग कराई गई है। घर-घर कूड़ा उठाने के लिए भी वाहन लगाए गए हैं। प्रभावित इलाकों में सेप्टिक टैंकों की सफाई और रुके पानी से कीचड़ हटाने का काम जारी है।

नगर निगम करा रहा दवा का छिड़काव।

नगर निगम करा रहा दवा का छिड़काव।

नगर निगम करा रहा दवा का छिड़काव।

नगर निगम करा रहा दवा का छिड़काव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें