फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन से लखनऊ पहुंची बैटरी प्लेटफाॅर्म पर फटी, लगी आग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा बच गया। बरौनी से लखनऊ आ रही ट्रेन में नियमों के विरुद्ध बुक कर भेजी गई एक बड़ी बैटरी प्लेटफॉर्म पर ले जाते समय फट गई। इससे उसमें आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गोंडा के रेल डाक सेवा विभाग से एक बड़ी बैटरी झोले में रखकर ट्रेन से लखनऊ भेजा गया था जबकि नियमानुसार बैटरी को सुरक्षित और शॉर्ट सर्किट प्रूफ पैकिंग में रखना अनिवार्य है।
बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रेन के लखनऊ जंक्शन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म नंबर छह से बैटरी को ट्रॉली पर रखकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान झोला ट्रॉली से नीचे गिर गया और बैटरी फट गई। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। उस समय प्लेटफॉर्म पर शताब्दी एक्सप्रेस भी खड़ी थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी अमित राय समेत कई जवान पहुंच गए। जवानों ने आसपास बैरिकेडिंग कर आग पर काबू पाया। इसके बाद कूड़े की गाड़ी की मदद से बैटरी को प्लेटफॉर्म से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आरपीएफ ने नियमों का उल्लंघन कर बैटरी बुक करने के मामले में गोंडा के रेल डाक सेवा विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें