बैटरी सप्लायर और किसान ने लगाया फंदा
लखनऊ। मड़ियांव में शुक्रवार को सीतापुर के संधना निवासी बैटरी सप्लायर अनुज (18) ने फंदा लगा लिया। उधर, रहीमाबाद के ससपन गांव में किसान प्रकाश उर्फ बीनू सिंह (18) ने छत पर लगे कुंडे में साइकिल के टायर के सहारे खुदकुशी कर ली। चचेरे भाई दीपक ने बताया कि प्रकाश ने जान क्यों दे दी इसका कारण पता नहीं चल सका है।
मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी आशीष के मुताबिक, मछली मंडी के पास स्थित दुकान में बैटरी चार्ज कर सप्लाई करते हैं। छोटा भाई अनुज भी इस काम में लगा हुआ था। मंगलवार रात में वह दुकान पर ही रुक गए थे। अनुज घर पर था। शुक्रवार सुबह कॉल करने पर अनुज ने आधे घंटे में दुकान पर आने की बात कही थी। काफी देर बाद भी जब अनुज नहीं आया तो उन्होंने कॉल की। जवाब नहीं मिलने पर आशीष कमरे पर पहुंचे तो अनुज पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। आशीष ने भाई की कॉल डिटेल जांचने की बात कही। परिवार में पिता सुरेंद्र और मां श्रीमती हैं, जो गांव में रहती हैं।