फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र के सिर पर गिरा बास्केट बॉल कोर्ट का पोल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएमएस कानपुर रोड परिसर में सोमवार को बास्केटबॉल कोर्ट का पोल एक छात्र के सिर पर गिर गया। इससे छात्र का सिर फट गया। लहूलुहान हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां छात्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दोपहर को खेल पीरियड खत्म होने के बाद अधिकतर बच्चे क्लास में चले गए थे। कुछ बच्चे पहिये वाले बॉस्केटबॉल पोल के चबूतरे पर बैठ गए थे। इससे पोल असंतुलित होकर 11वीं के छात्र अक्षय दीप शुक्ला (16) के सिर पर गिर गया। बेहोशी की हालत में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने उसे पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया कि छात्र के सिर में बेहद गंभीर चोट है। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
बहुत वजनदार है पोल
पोल में पहिये लगे हैं, जिससे उसे आसानी से इधर उधर ले जाया जा सकता है। नीचे चबूतरा बना है। जिस पर छात्र बैठा था। पोल का वजन काफी अधिक है। इसलिए छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iघायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार जारी है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। I

I- ऋषि खन्ना, मीडिया प्रभारी, सीएमएसI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें