फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पॉलीटेक्निक परीक्षा में लगा दी बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं में निगरानी के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की ड्यूटी ग्रीष्मकालीन अवकाश में लगा दी गई है। शिक्षकों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन




शिक्षकों ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है। ऐसे में वे दूसरे विभाग की परीक्षा में कैसे ड्यूटी करेंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई की ओर से मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक श्याम किशोर तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

महासंघ के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा, पॉलीटेक्निक परीक्षाओं में ड्यूटी लगने से बेसिक शिक्षकों का अवकाश प्रभावित होता है। उनके पास ग्रीष्मकालीन अवकाश के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया जाए। जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने राठौर ने कहा कि पॉलीटेक्निक परीक्षा में कभी राजकीय व एडेड कॉलेजों के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें