मंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, मोजे और स्वेटर की उपलब्धता समय पर कराई जाएगी इसके लिए अलग से कार्पोरेशन बनेगा।
वहीं, मिड डे मील की अनियमितता पर कहा कि इस पर हम प्रो एक्टिव अप्रोच विकसित कर रहे हैं। हर मंडल में फ्लाइंग स्वायड बनेगा। जिसकी अध्यक्षता एडी बेसिक शिक्षा करेंगे। जो कि हर महीने कम से कम दो बार निरीक्षण करेगा। कमियों के साथ ही अच्छे कामों की नोटिंग करेंगे। थर्ड पार्टी सोशल ऑडिट सिस्टम विकसित किया जाएगा।