फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाएंगे 23.43 लाख पौधे, फलदार पौधों को दी जाएगी वरीयता

Tue, 07 Jul 2026 07:24 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पौधरोपण अभियान के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग मिलकर 23.43 लाख पौधे लगाएंगे। इनमें फलदार पौधों को वरीयता दी जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पौधरोपण। (फाइल) - फोटो : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे व्यापक पौधरोपण अभियान में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सहयोगी बनेगा। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग 12.43 लाख व माध्यमिक शिक्षा विभाग 11 लाख पौधे कुल 23.43 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें फलदार पौधों को वरीयता दी जाएगी। 
विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिया है कि पौधरोपण में छात्र-छात्राओं की सहभागिता व सक्रियता सुनिश्चित की जाए। पौधरोपण में ईको क्लब, स्काउट्स एंड गाइड, एनसीसी, एनएसएस के सदस्यों का सहयोग लिया जाए। 

शिक्षक-अभिभावक बैठकों में अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करें। उन्होंने सभी बीएसए, डीआईओएस, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को इस लक्ष्य को पाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें