उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ ने भी मंगलवार को स्कूलों में होने वाले कार्य बहिष्कार का समर्थन किया है। संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने कहा, सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षक संघ के आंदोलन को शिक्षणेतर संघ नैतिक समर्थन देगा। शिक्षणेतर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर भी सरकार ने निर्णय नहीं लिया है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है।