शहर की शालिनी शुक्ल ने मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड के फाइनल में अपना स्थान बना लिया है। शुक्रवार को मुम्बई में हुई चयन परीक्षा में शालिनी का अन्तिम 25 में चयन किया गया।
चयनित प्रतियोगियों को दुबई ले जाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। फाइनल 19 नवम्बर को दिल्ली में होगा।