फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे-कैसे स्टंट करती है लखनऊ की यह लेडी बाइकर

Wed, 06 Jul 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अनम हाशिम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पापा से बाइक चलाना सीखने के बाद अनम हाशिम जब थोड़ी बड़ी हुई तो बाइक से स्टंट करना शुरू कर दिया। स्टंट का शोक अब धीरे-धीरे जुनून बन गया। 
विज्ञापन


उनके इसी जुनून के चलते टीवीएस मोटर कंपनी ने उन्हें बड़ा मंच दिया और हिमालयन हाईज सीजन-1 में सितंबर 2015 में स्कूटी से दुनिया की सबसे ऊंची करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित खारदुंग ला पास सड़क तक जा पहुंची। 

अनम ने बताया कि वे एक इंटीट्यूट खोलना चाहती हैं ताकि लोग सुरक्षित तरीके से बाइक स्टंट कर सके। शहर की बेटी अनम ने बताया कि अभी इसके लिए कोई फेडरेशन नहीं है, वो प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी से कर लेती है 95 किमी.तक की स्पीड क्रास

अनम हाशिम - फोटो : amar ujala
शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में ही पूरी करने वाली और इस समय फैशन डिजाइन का कोर्स कर रही अनम ने बताया कि उन्होंने स्टंट के दौरान कई बार चोटें खाई, लेकिन हर बार उनके प्रयास जारी रहे। आज भी पुणे में रहने के दौरान अपनी पुरानी बाइक से स्टंट करती हूं।

लेडी स्टंट बाइकर अनम ने बताया कि लखनऊ में जब भी कोई स्टंट परफॉर्म किया तो पूरे सिक्योरिटी किट के साथ और पुलिस को सूचित करने के बाद। प्रतियोगिता के दौरान 18 दिनों में दो हजार किमी. की पहाड़ी यात्रा की सुर्खियों में आने वाली अनम ने बताया कि वे स्कूटी से भी अधिकतम 95 किमी. तक की स्पीड क्रास कर लेती थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें