लखनऊ की युवा नृत्यांगना अंकिता बाजपेयी ने रविवार शाम सैकड़ों गानों पर लगातार 24 घंटे तक नाचने का रिकॉर्ड पूरा किया। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे से चल रही अंकिता नृत्य साधना रविवार शाम 6 बजकर 17 मिनट पर पूरी हुई।
गोमतीनगर के रिवरसाइड एकेडमी में हो रहे डांस आयोजन में अंकिता ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 24 घंटे लगातार डांस किया। कई संस्थाओं के साथ अंकिता की मां अनीता बाजपेयी भी अपनी बिटिया के इस अनोखे रिकॉर्ड में पूरे समय साथ रहीं।
अंकिता ने यह यह रिकॉर्ड अपनी माँ के नाम मदर्स डे पर तोहफा दिया है। आने वाले दिनों में रिकॉर्ड को प्रमाणन हेतु गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को रिकॉर्डिंग भेजी जायेगी, उसके बाद प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।