फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: तीन दिन बाद रिश्तेदारी से लौटी मां तो घर में लटका मिला बेटे का शव, हत्या की आशंका

Sun, 25 May 2025 05:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
मृतक हितेन्द्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के थाना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पानापुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत तीन दिन पहले हुई थी।

विज्ञापन


परिवार के अनुसार, मृतक हितेन्द्र की मां बिट्टो देवी गुरुवार को अपने छोटे बेटे सुधीर के साथ बहराइच जनपद के पत्ती गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। उस समय हितेन्द्र घर पर अकेला था। रविवार को जब वे वापस लौटीं, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला और भीतर से तेज बदबू आ रही थी। काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो छोटे बेटे ने पीछे से घर में प्रवेश किया। कमरे में पहुंचते ही वह स्तब्ध रह गया। हितेन्द्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

शव से पानी टपक रहा था और बदबू इतनी तेज थी कि लोग बाहर भाग निकले। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मौत के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा, हत्या की भी आशंका
गांव में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। लोगों का मानना है कि या तो हितेन्द्र ने प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें