शव पहुंचने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुरवा के निवासी दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचा तो माहौल गंभीर हो गया। भारी संख्या में लोगों ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के जुड़ावन पुरवा गांव निवासी शशिकांत मिश्रा उर्फ बब्बन (29) सेना में अंबाला में तैनात था। रविवार को अंबाला में ही करंट से शशिकांत की मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को तिरंगे में लिपटा शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अपने माता पिता के इकलौते पुत्र शशिकांत का विवाह 2017 में हुआ था। मंगलवार को जुड़ावन पुरवा गांव में राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा और तहसील के आला अधिकारियों की मौजूदगी में नम आंखों से सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।