फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : हादसे में कार की टक्कर से साइकिल सवार आईटीआई छात्र की मौत

Wed, 13 Jul 2022 04:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बुधवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी आलोक यादव 20 वर्ष घर से साइकिल लेकर  डीजल लेने रानीबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार आईटीआई छात्र की मौत हो गई। आनन फानन घायल छात्र को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहुंचते ही चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी आलोक यादव 20 वर्ष घर से साइकिल लेकर डीजल लेने रानीबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें