फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या हाइवे पर भीषण हादसा : डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, राष्ट्रपति, पीएम व सीएम ने जताया दुख

Wed, 28 Jul 2021 09:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

  • बाराबंकी में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
  • लुधियाना व हरियाणा के पलवल से सवारियां भरकर बिहार जा रही थी बस
  • पांच घंटे तक चलता रहा राहत व बचाव कार्य
  • अभी तक 13 मृतकों की हुई पहचान, सभी बिहार के निवासी
  • हादसे के बाद घंटो जाम रहा हाईवे, एडीजी ने जाना घायलों का हाल
  • पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात यात्रियों से भरी एक डबल डेकर वोल्वो बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पंजाब व हरियाणा से मजदूरी करके बिहार घर लौट रहे 18 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इनमें 11 की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। देर रात जिस समय हादसा हुआ उस समय खराब बस के आगे श्रमिक लेटे हुए थे। हादसे की जानकारी पर पहुंचे एसपी व स्थानीय पुलिस ने पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर राहत पहुंचाई। हादसे की जानकारी होने पर एडीजी और अन्य आला अधिकारियों के साथ ही विधायक व मंत्री मौके से लेकर अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचे।

विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में रात में कल्याणी नदी पुल के पास एक वोल्वो बस 135 सवारियों को लेकर बिहार जा रही थी। तभी बस का एक्सल टूट जाने के कारण वह खड़ी हो गई। किसी तरह चालक ने मिस्त्री बुलवाकर उसका एक्सल बनवाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ यात्री जहां बस के अंदर बैठे रहे वहीं कई यात्री बस में आगे व पीछे सड़क पर ही लेट गए। देर रात हो रही भारी बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मारते हुए सभी यात्रियों को रौंद दिया। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। पड़ोस के पुलिस बूथ पर तैनात पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। हादसा बड़ा होने के कारण कोतवाल, सीओ से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। आननफानन उच्चाधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। करीब 25 घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन और मजदूरों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय भारी बारिश होने के चलते बचाव व राहत कार्य में भी समस्या आई। इस घटना के बाद करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा और राहगीरों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा। स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शवों को पोस्टमार्टम करवाने और सुरक्षित लोगों को घर तक भेजवाने में लगे रहे। हादसे के बाद से बस व ट्रक दोनों के चालक फरार हैं।




 

 

पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। पीएम ने कहा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश अफसरों को दिए है।

डग्गामार बस पर 32 बार ठोंक चुके जुर्माना
अंतर्राज्यीय सवारियों को अवैध रूप से ढोने वाली डग्गामार बस (यूपी 22 टी 7918) जो बीते मंगलवार रात को बाराबंकी में हादसे का शिकार हुई, उस पर चार साल में 32 बार चालान करने के बाद जुर्माना ठोंका जा चुका है। बस का मालिक अब तक सवा लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भर चुका है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लखनऊ जोन निर्मल कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस बस के मालिक राजेश कुमार है। जबकि पूर्व में भगत सिंह थे। प्रदेश भर में प्रवर्तन दस्तोें ने अलग-अलग जिलों में इस डग्गामार के अब तक कुल 32 बार पकड़ करके चालान की कार्रवाई की है।

सबसे पहले 27 जुलाई 2017 को अंतिम बार 4 जुलाई 2021 को अवैध रूप से सवारी ढोने पर कार्रवाई की गई। चार जुलाई 2021 को हुए चालान में 27,500 रुपये का जुर्माना किया गया है। मगर, बस मालिक ने अब तक इस जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। जबकि इससे पूर्व इस डग्गामार बसों पर 4000 से लेकर 11,000 रुपये रुपये तक जुर्माना किया गया है। यही नहीं इस बस पर 100 से 300 रुपये का जुर्माना हो चुका है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की उनके नेतृत्व में जांच की जा रही है।  

राष्ट्रपति ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया
बाराबंकी में हुए हादसे में मृतकों के प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के बाराबंकी में हुए हादसे में अनेक लोगों की असमय मृत्यु की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है। दुख की इस घड़ी में शोकाग्रस्त परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

घायलों को अस्पताल पहुंचातीं पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बाराबंकी पुलिस ने पीड़ित व उनके परिजनों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9454417464 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी संपर्क करके हादसे में मृतक व घायलों के बारे में जानकारी कर सकता है।

बस में सवार थे 135 से अधिक यात्री
हादसे वाली बस में करीब 135 यात्री सवार थे। सभी यात्री पंजाब व हरियाणा से आ रहे थे। पहले यह दो बसों में थे लेकिन हरियाणा से एक ही बस में बैठाकर रवाना किए गए थे। यह सभी मजदूर हैं और काम करने के बाद वापस घर जा रहे थे। मंगलवार की शाम पहले हाईवे पर बस का टायर पंक्चर हुआ था। उसके बाद चालक जब टायर बनवाकर आगे चला तो एक्सल टूट गया। जिसे सही कराते समय यह हादसा हो गया है। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि उसके चालक की तलाश जारी है। गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है जबकि जो स्वस्थ थे उनको तीन वाहनों से उनके घर भेजवाया गया है।
-यमुना प्रसाद, एसपी

बाराबंकी के रामसनेहीघाट के पास एक बस का एक्सल टूटने के कारण लोग बाहर आ गए थे। कई लोग बस की साइड व बगल में लेटे हुए थे। उसी समय पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा जिस समय हुआ मौसम बहुत खराब था। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है। इस दुखद घटना के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-एसएन सावंत, एडीजी लखनऊ जोन
विज्ञापन

मृत व्यक्तियों का नाम पता

हादसे के बाद मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव, उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो, उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रूनी सैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. सिकन्दर मुखिया पुत्र लरामन मुखिया, उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
4. मोनू सहानी पुत्र रूदल सहानी, उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनी सैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी, उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी, उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम, उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
8. बलराम मण्डल पुत्र स्व. छितारू मण्डल, उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
9. संतोष सिंह पुत्र रतीचंद्र, उम्र 30 वर्ष निवासी महेशकुट थाना करसाकुडा जनपद अररिया, बिहार
10. बउवा पुत्र हरिकेशन मण्डल, उम्र 24 वर्ष निवासी टोलबज्जा थाना फारविसगंज जनपद अररिया, बिहार
11. नरेश पुत्र सीताराम, उम्र 37 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
12. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया, उम्र 30 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजसोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
13. गगन देव पुत्र झगरू राय, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भारसण्ड थाना कनौसी जनपद सीतामढ़ी बिहार
14. शनीचर पुत्र शुकन पासवान, उम्र-50 वर्ष निवासी ग्राम भारसण्ड थाना कनौसी जनपद सीतामढ़ी बिहार
15. मस्तराम मण्डल पुत्र चूमन मण्डल उम्र-60 वर्ष निवासी ग्राम भारसण्ड थाना कनौसी जनपद सीतामढ़ी बिहार
16. राजदेव महतो पुत्र सुबेदार महतो, उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम खाफ थाना कन्हौली जिला सीतामढ़ी बिहार
- दो मृतकों के नाम और पता अज्ञात है।

घायल व्यक्तियों का नाम पता
1. मिथिलेश पुत्र तारा पंडित, उम्र 20 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
2. सुरेश पुत्र प्रकाश पंडित, उम्र 35 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
3. शम्भू सहानी पुत्र महेन्द्र सहानी, उम्र 35 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
4. जोगेन्द्र पुत्र सज्जनराय, उम्र 45 वर्ष निवासी जहांगीरपुर थाना श्यामपुरमारा जनपद सीवर, बिहार
5. मिश्री लाल पुत्र चिंगी, उम्र 50 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
6. इन्दल सहानी पुत्र रामविजय, उम्र 30 वर्ष निवासी कोठियाटोला थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
7. भोला सहानी पुत्र अहूरन सहानी, उम्र 45 वर्ष निवासी बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
8. शम्भू पुत्र बच्चेलाल, उम्र 29 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
9. संतोष पुत्र जगदीश सहानी, उम्र 22 वर्ष निवासी कोठिया थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
10. शम्भु पुत्र बच्चालाल, उम्र 29 वर्ष निवासी लोहिया पथ थाना पिपरा जनपद मधुबनी, बिहार
11. इंदल सैनी पुत्र राम विनय सैनी, निवासी कोठिया बिलाही थाना रौनी सैदपुर जनपद सीतामढ़ी बिहार
12. सुशील पंडित पुत्र अकलदेव, उम्र 35 वर्ष निवासी खोपा थाना कन्हौली जनपद सीतमढ़ी, बिहार
नोट- इसमेें 11 घायलों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। जबकि सुशील पंडित जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें