फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: युवक की हत्या से गांव में सनसनी, खून के निशान मिले, तनाव के बीच पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 04 Apr 2026 11:48 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

सैदनपुर के चौखंडी गांव में मोहम्मद आसिफ का शव ईदगाह के पास खून के निशानों के साथ मिला। वह मेला देखने गया था और पहले विवाद में उलझा था। घटना से गांव में तनाव पैदा हुआ, पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
बाराबंकी में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान रामपुर कटरा निवासी मोहम्मद आसिफ (पुत्र मोहम्मद वैस) के रूप में हुई है। उसका शव चौखंडी गांव स्थित ईदगाह के पीछे कल्याणी नदी के पास बरामद हुआ। घटनास्थल और आसपास खून के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

परिवार के अनुसार, मोहम्मद आसिफ शुक्रवार शाम घर से मेला देखने निकला था। रात करीब 10 बजे तक उसे मोहल्ले में देखा गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह चौखंडी गांव के पास ईदगाह के पीछे उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


मृतक के पिता मोहम्मद वैस फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें आसिफ सबसे छोटा था। वह हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आसिफ का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। 

परिवार इस विवाद को हत्या के पीछे संभावित कारण मान रहा है। सूचना पर सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सफदरगंज अमर चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें