फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: होली के विवाद में खूनी संघर्ष, ब्लॉक प्रमुख की जेठानी के भाई की हत्या

Sun, 08 Mar 2026 04:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

थाना लोनीकटरा क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव में होली में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में ब्लॉक प्रमुख की जेठानी के भाई की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रमा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव में होली खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए ब्लॉक प्रमुख की जेठानी के भाई की रविवार दोपहर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव के मोहन और रामू के बीच होली खेलने के दौरान विवाद हो गया था। इस मामले में मोहन ने पुलिस से शिकायत भी की थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पुलिस गांव पहुंची लेकिन कोई ठोस कार्रवाई किए बिना वापस लौट गई।

पुलिस के लौटने के बाद मामला और भड़क गया। इससे नाराज वादी पक्ष के मोहन, दीपू, जीवन, मायाराम, मनोज, अंकुल और अमर सिंह ने मिलकर आरोपी रामू के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


हमले में रामू के चाचा रामदेव (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है ताकि यह पता लग सके कि कैसे मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें