फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्यूटीशियन की मौत मामले में रिपोर्ट लिखने में देरी पर बंथरा के इंस्पेक्टर निलंबित, नामजद तीनों आरोपी हिरासत में

Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ब्यूटीशियन की मौत मामले में रिपोर्ट लिखने में देरी पर बंथरा के इंस्पेक्टर निलंबित, नामजद तीनों
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा के रमदासपुर में ब्यूटीशियन की मौत के मामले में इंस्पेक्टर बंथरा ने लापरवाही बरती। एफआईआर दर्ज करने में देरी की, शनिवार रात इसी आरोप में उनकाे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें उन्नाव के असोहा ज्ञानपुर निवासी प्राइवेट कंपनीकर्मी आदर्श उर्फ रजनीश, अजगैन के खुचकीपुर निवासी यूट्यूबर अजय और बंथरा के पिपहरी निवासी फोटोग्राफर विकास शामिल है।
डीसीपी का दावा है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि कार एक रैंप से टकराकर पलटी थी। हादसे में ब्यूटीशियन की मौत हुई थी। परिजनों ने शुक्रवार को बंथरा में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे के वक्त कार में मौजूद ब्यूटीशियन की चचेरी नाबालिग बहन से पुलिस ने बातचीत की है। अब जल्द उनका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि हादसे के वक्त कार अजय चला रहा था। आगे की सीट पर ब्यूटीशियन बैठी थीं। रमदासपुर के पास कार बेकाबू होकर रैंप से टकराकर पलट गई। ब्यूटीशियन की तरफ का दरवाजा खुल गया और वह कार के नीचे दब गईं।
डीसीपी के अनुसार जांच में पता चला है कि हादसे के बाद कार सवार तीनों युवक और ब्यूटीशियन की चचेरी बहन भागने लगे। इस बीच ग्रामीण जुट गए और ब्यूटीशियन की चचेरी बहन को रोक लिया। उससे घरवालों से संपर्क करने के लिए कहा और सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने ही कार को सीधा किया। हादसे में ब्यूटीशियन की चचेरी बहन के सिर में और तीनों युवकों को भी मामूली चोट लगी थी।

13 अप्रैल को हुई थी ब्यूटीशियन व फोटोग्राफर की दोस्ती

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि 13 अप्रैल को ब्यूटीशियन अपने परिचित रमदासपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुधांशु के तिलक में गई थीं। वहां उनकी पहली मुलाकात विकास से हुई थी। जांच में सामने आया है कि बृहस्पतिवार रात ब्यूटीशियन ने कई बार विकास को कॉल की, पर वह वैवाहिक कार्यक्रम में व्यस्त था। कुछ देर के बाद विकास जब खाली हुआ तो कॉल की। इस पर ब्यूटीशियन ने भी शादी समारोह में साथ चलने की बात कही। विकास सुधांशु की गाड़ी लेकर उनके घर रात 12:30 और 1:00 बजे के बीच पहुंचा। ब्यूटीशियन ने पति को मेहंदी लगाने के लिए कहीं जाने की बात बताई और चचेरी बहन को लेकर पैदल निकलीं। घर से कुछ दूरी पर कार सवार तीनों युवक मिले और ब्यूटीशियन व उनकी चचेरी बहन को ले गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट का जिक्र नहीं
पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। महिला के शरीर पर किसी तरह के धारदार हथियार से वार के निशान नहीं मिले हैं। दुर्घटना के दौरान लगने वाली चोट महिला के शरीर पर मिली है। स्पाइनल कॉर्ड इंजरी का भी जिक्र डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया है।

मामले को दबाने में जुटे थे इंस्पेक्टरी ः डीसीपी
इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह मामले को दबाने में जुटे थे। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि समय से शिकायत मिलने के बावजूद रिपोर्ट लिखने में देरी की। मामला जब अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पीड़ित की एफआईआर दर्ज की गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन इस बात को लेकर काफी नाराज थे और अंतिम संस्कार के लिए भी तैयार नहीं थे। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। शनिवार को जेसीपी क्राइम अमित वर्मा ने इंस्पेक्टर अजय नारायण को निलंबित करते हुए आईजीआरएस प्रभारी इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह को बंथरा इंस्पेक्टर नियुक्त किया।

यह है पूरा मामला
बंथरा में बृहस्पतिवार देर रात चलती कार में तीन युवकों ने ब्यूटीशियन व उनकी चचेरी नाबालिग बहन से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की। कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी और ब्यूटीशियन की मौत हो गई थी। मृतका के पति ने अजय, विकास व आदर्श पर पत्नी पर चाकू से हमला करने व वारदात को हादसा दिखाने के लिए कार चबूतरे से टकराकर पलटाने का आरोप लगाते हुए गैर इरादतन हत्या, दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें