लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि दिवाली के अवकाश के बीच मंगलवार तथा शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खुलेंगे। सोमवार को दीपावली, बुधवार को गोवर्धन पूजा, बृहस्पतिवार को भाई दूज का अवकाश रहेगा। इसके बाद चौथा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे।