फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक के सेल्स मैनेजर को मारी गोली, जख्मी

विज्ञापन
बैंक के सेल्स मैनेजर को मारी गोली, जख्मी
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में केंद्रीय भवन के पास बुधवार रात कोटक बैंक के सेल्स मैनेजर मड़ियांव के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अनुराग शुक्ला को अज्ञात ने गोली मार दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे अनुराग मातुल्य फूड स्टॉल पर कुछ खा रहे थे। इस बीच स्टॉल पर पटाखे जैसा धमाका हुआ। अनुराग ने देखा कि उनका एक हाथ जख्मी हो गया व खून बह रहा था। बाद में पता चला कि किसी ने उन्हें गोली मारी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अनुराग को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। डीसीपी उत्तरी अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित ने बयान में किसी से रंजिश होने की बात नहीं की है। दो टीमें गठित की गई हैं। फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें