फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बैंक लूट: चंद घंटे में 150 मीटर की दूरी में दो एनकाउंटर.. इत्तेफाक या कुछ और, कहां गायब हो गया सोविंद

Wed, 25 Dec 2024 10:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bank robbery in Lucknow:  बैंक लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी की वारदात के मामले में हुईं मुठभेड़ में एक तथ्य विवाद और चर्चा का विषय बना हुआ है। एक इलाके में हुई दो मुठभेड़ सवाल उठा रही हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बैंक लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी की वारदात के मामले में हुईं मुठभेड़ में एक तथ्य चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि एक इलाके में दोनों मुठभेड़ हुईं। दोनों घटनास्थल की दूरी तकरीबन 150 मीटर की ही है। ये महज एक इत्तेफाक है या फिर इसके पीछे की कहानी कुछ और है। ये पता नहीं चल सका है। लेकिन इसको लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे चिनहट के लौलाई जलसेतु इलाके में पुलिस और चोरों के बीच पहली मुठभेड़ हुई। इसमें बिहार के मुंगेर का रहने वाला अरविंद कुमार घायल हुआ था और उसके दो साथी बिहार भागलपुर निवासी बलराम कुमार और मुंगेर निवासी कैलाश बिंद पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक कार सवार चार बिहार के मिथुन कुमार, सोविंद कुमार, सन्नी दयाल और सीतापुर का विपिन कुमार कार से भाग गए थे।

विज्ञापन


करीब साढ़े 16 घंटे बाद देर रात 12:30 बजे दोबारा इसी इलाके में इन चोरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें सोविंद मारा गया। जिसमें उसका एक साथी भाग गया। पहली मुठभेड़ और इस घटनास्थल की दूरी डेढ़ सौ मीटर ही है। पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जो आरोपी सोविंद पहली मुठभेड़ के दौरान वहां से भागा था तो क्या वह दोबारा उसी जगह पर जाएगा?

अब तर्क है कि हो सकता है कि साविंद पुलिस के डर से पहली मुठभेड़ के दौरान आसपास छिप गया था और रात होते ही भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, इस थ्योरी पर भी एक सवाल ये है कि पहली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने क्या कांबिंग नहीं की थी? और अगर की थी तो फिर सोविंद पहले क्यों हत्थे नहीं चढ़ा।

आखिर इतने वक्त तक कहां था सोविंद...

पहली और दूसरी मुठभेड़ के बीच 16 घंटे से अधिक का समय रहा। सवाल है कि आखिर सोविंद इतनी देर तक कहां रहा? किसके साथ था? क्या किसी ने पनाह दी थी? ये सभी सवाल अनसुलझे हैं। मंगलवार को जब पुलिस अफसरों ने घटना को लेकर प्रेसवार्ता की तो इन सवालों के जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

कार से आखिर कहां गुम हो गया था सोविंद

लखनऊ में एनकाउंटर में बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
सोविंद अपने अन्य साथियाें के साथ कार से भागा था। पुलिस का दावा है कि वह लगातार सक्रिय थी। ऐसे में सवाल है कि अचानक से कार से सोविंद कहां गायब हो गया था और फिर वहां रात में आ पहुंचा? खैर इन सवालों की गुत्थी फिलहाल उलझी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें