गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए बैंक ऑफ इंडिया भी पांच सौ करोड़ रुपये का ऋण देगा। एक्सप्रेस-वे के वित्त पोषण के लिए गठित बैंकों के कंर्सोटियम में बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल हुआ है। शुक्रवार को बैंक के महाप्रबंधक ब्रजलाल ने ऋण स्वीकृति का पत्र यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी को सौंपा।
अवस्थी ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बैंकों से 2300 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने 750 करोड़, यूको बैंक ने 250 करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 250 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 250 करोड़ और केनरा बैंक ने 300 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि ऋण स्वीकृति की तिथि से तीन वर्ष बाद से ऋण की अदायगी शुरू की जाएगी। 12 वर्षों में ऋण अदा किया करना है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर छह प्रतिशत भौतिक कार्य शुरू हो गया है।