फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंककर्मी की पत्नी की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हिमानी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के न्यू गणेशगंज में 37 वर्षीय हिमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति सत्येंद्र मिश्रा ने इसे आत्महत्या बताया है। वहीं, हिमानी के पिता गोमतीनगर विनयखंड- 3 निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दामाद पर बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सात साल पहले हिमानी और सत्येंद्र की शादी हुई थी। सत्येंद्र गोमतीनगर स्थित निजी बैंक में फाइनेंस डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। उनका आरोप है कि सत्येंद्र हिमानी को बेटा न होने पर ताने देता था। वह शराब के नशे में उसे पीटता और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। दहेज की मांग भी की जा रही थी। मंगलवार सुबह सत्येंद्र ने उन्हें फोन कर घर बुलाया। वहां पहुंचने पर बताया गया कि हिमानी ने फंदा लगा लिया है। कमरे में जाने पर हिमानी का शव फर्श पर पड़ा मिला। उन्होंने दामाद सत्येंद्र मिश्रा के खिलाफ नाका पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उन्हें नातिन अद्विका से मिलने नहीं दिया गया। इंस्पेक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चलेगी और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें