फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक कर्मियों ने पोस्टर अभियान चलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
पोस्टर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने की मांग के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को शाखाओं और कार्यालयों में पोस्टर अभियान चलाया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने विरोध जताया। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मांगों के समर्थन में 27 अगस्त को पीएनबी, अशोक मार्ग पर प्रदर्शन और 30 अगस्त को एक्स पर देशव्यापी अभियान चलाया गया था। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आठ सितंबर को काला बैज लगाकर विरोध जताया जाएगा और 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें