फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिफ्ट में आधे घंटे फंसा बैंककर्मी

Fri, 11 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विहान हाइट्स अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे बैंककर्मी राघवेंद्र चौहान।
विज्ञापन
पीजीआई। वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-2 स्थित विहान हाइट्स अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार शाम लिफ्ट खराब होने से बैंककर्मी राघवेंद्र चौहान करीब आधे घंटे तक उसमें फंसा रहा।
विज्ञापन

बी-301 निवासी 50 वर्षीय राघवेंद्र चौहान तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। अपार्टमेंट के अन्य निवासी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मैकेनिक पहुंचा और करीब आधे घंटे बाद लिफ्ट खोलकर राघवेंद्र को बाहर निकाला। निवासियों के मुताबिक, अपार्टमेंट में लिफ्ट खराब होने की समस्या पुरानी है। पिछले तीन वर्षों से लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। निवासियों ने कहा कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें