फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट महिला को बचाने वाले बैंक कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विकासनगर थाने में आभार जताने पहुंचे बैंककर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड जैसे नए अपराधों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विशेष प्रशिक्षण और हाई अलर्ट अभियान छेड़ दिया है। इसी अभियान का प्रत्यक्ष परिणाम बुधवार को विकासनगर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पीएनबी कर्मियों की सजगता से एक बुजुर्ग महिला के 1.14 करोड़ रुपये साइबर ठगों के हाथों जाने से बच गए। इस सराहनीय कार्य के लिए अंचल प्रबंधक मृत्युंजय ने बैंक कर्मियों को सम्मानित किया और इसे पीएनबी की विशेष ट्रेनिंग व सतर्कता अभियान की सफलता बताया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक मनीष जैन और मार्केटिंग प्रमुख अवधेश वर्मा भी मौजूद रहे। अंचल प्रबंधक ने विकासनगर थानाध्यक्ष का भी सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें