लखनऊ। मड़ियांव के केशवनगर स्थित ससुराल आए बैंककर्मी अरुण कनाैजिया (35) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी बहन ने पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मृतक की बहन ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी और उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
केशवनगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरानगर निवासी अरुण कन्नौजिया बैंक ऑफ बड़ौदा की मोहिबुल्लापुर शाखा में कैशियर थे। उनकी ससुराल केशवनगर में है। पत्नी के मुताबिक अरुण शराब पीने के आदी थे। 28 अगस्त को वह ससुराल पहुंचे और दिन भर शराब पीते रहे। शाम को इंदिरानगर चले गए। दूसरे दिन 29 अगस्त को फिर शराब की बोतल लेकर पहुंचे और रात को सो गए। शनिवार उठकर नाश्ता करने के बाद फिर सो गए। दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें खाने के लिए जगाने कमरे में
पहुंची तो अरुण बेसुध हालत में बिस्तर पर मिले। पत्नी ने भाई को खबर दी और पति को राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।