फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंगलूरू से कोलकाता जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंगलूरू से कोलकाता जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। यात्री करीब ढाई घंटे तक विमान में ही बैठे रहे। कोलकाता में मौसम सामान्य होने पर विमान को रवाना किया गया।
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1871) बंगलूरू से रात 8:50 बजे रवाना होकर 11:35 बजे कोलकाता पहुंचती है। शुक्रवार रात विमान ने बंगलूरू से करीब दो घंटे की देरी से रात 10:56 बजे उड़ान भरी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पहुंचने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

विमान कुछ देर तक कोलकाता एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन हालात सामान्य न होने से उसे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। विमान रात करीब 2:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। उसमें कुल 176 यात्री और आठ क्रू मेंबर थे। कोलकाता का मौसम सामान्य हुआ तो शनिवार सुबह पांच बजे फ्लाइट को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें