लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे 22 सितंबर से बांद्रा-बरौनी पूजा स्पेशल वाया लखनऊ चलाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 09061 बांद्रा-बरौनी पूजा स्पेशल बांद्रा से 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार को बांद्रा से रात 9ः20 बजे चलकर मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद होते हुए तीसरे दिन लखनऊ सुबह 4ः30 बजे व शाम सवा सात बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09062 बरौनी-बांद्रा पूजा स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को बरौनी से दोपहर 12:15 बजे चलकर रात 1ः10 बजे लखनऊ होते हुए तीसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे बांद्रा पहुंचेगी। गाड़ी में थर्ड एसी के 13, स्लीपर के तीन कोच रहेंगे।