अरविंद कुमार ने बताया कि नवंबर 2016 में 2311 जेल वार्डर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसमें मौका दिया जाएगा। वजह, इस भर्ती को शासन स्तर से निरस्त किया गया था। जेल वार्डर पुरुष के 1759 पदों के लिए 229848 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं महिला वार्डर के 552 पदों केलिए 70541 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सरकार बदलने और नियमावली में हुए बदलाव के बाद इस प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि मौजूदा समय 48 जेल पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। बाकी जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। यह काम पूरा करने के लिए 31 अगस्त की डेडलाइन रखी गई है। वहीं, 4 जी युक्त जैमर लगाने के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है। लगभग एक दर्जन जेलों में मोबाइल जैमर लगाए गए थे, जो 3 जी फ्रिक्वेंसी पर ही प्रभावी हो रहे थे। ऐसे में अन्य जेलों में जैमर लगाने की प्रक्रिया रोक दी गई है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद अन्य जेलों में जैमर लगेंगे। इसके लिए विभाग के पास पैसों की कमी नहीं है।