आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटा पड़ा केला लदा ट्रक।
काकोरी (लखनऊ)। पारा में आगरा एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के पास मंगलवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक मध्य प्रदेश से केला लेकर सुल्तानपुर जा रहा था।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार ट्रक पलटने से उसमें लदा कच्चा केला सड़क पर बिखर गया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे में ट्रक चालक हिमांशु बच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में हाइड्रोलिक मशीन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटा पड़ा केला लदा ट्रक।
आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटा पड़ा केला लदा ट्रक।