फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बीएएमएस की 80 व एमडी की 15 सीटें बढ़ीं, आयुष मंत्रालय ने दिया अप्रूवल

Sat, 13 Jul 2019 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में बीएएमएस और एमडी की सीटों की बढ़ोतरी हुई है। चार राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में बीएएमएस की 80 सीटें बढ़ी हैं। जबकि राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ में एमडी की 15 सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश लिया जा सकेगा। आयुष मंत्रालय ने सीटें बढ़ाने का अनुमोदन दे दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के आठ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, बरेली, अतर्रा बांदा, मुजफ्फरनगर व पीलीभीत में 320 बीएएमएस की सीटें हैं। आयुष मंत्रालय ने लखनऊ में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 60, वाराणसी में 40 से बढ़ाकर 60, अतर्रा बांदा में 30 से 60 और हंडिया प्रयागराज में 40 से बढ़ाकर 60 सीटें की हैं। इससे प्रदेश में बीएएमएस की सीटों की संख्या 320 से बढ़कर अब 400 हो गई।

इसके अलावा लखनऊ के राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में संहिता संस्कृति एवं सिद्धांत, स्त्री एवं प्रसूति रोग, रस शास्त्र की 5-5 सीटें बढ़ी हैं। इससे वहां एमडी की सीटों की संख्या 30 से बढ़कर 45 हो गई हैं। पूरे प्रदेश में एमडी की सीटों की संख्या 60 से बढ़कर 75 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सीटों की स्थिति

मेडिकल कॉलेज - सीटें
लखनऊ        - 60
वाराणसी       - 60
अतर्रा बांदा     -60

प्रयागराज       - 60
झांसी          - 40
बरेली          - 40

मुजफ्फरनगर  - 30
पीलीभीत      - 50
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें