फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: नदी में नहाते समय तीन बच्चियां डूबीं, दो की मौत, एक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

Sun, 19 Apr 2020 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नदी में नहाते समय तीन बच्चियां डूब गईं। जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया लिया। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गौरी डकही प्रधान पप्पू ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव की ही तीन बच्चियां शाकरुन (11) शबा (10) और आरिफा(14) बकरी  चराने गई थीं। पास में राप्ती नदी में तीनों लड़कियां नहाने लगीं

अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, जिसमें आरिफा को बेहोशी की हालत में निकाला गया। लेकिन शाकरुन और शबा की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


शबा का शव तो शनिवार शाम को मिल गया, लेकिन साकरून का शव आज सुबह करीब 5 बजे काफी खोजबीन करने के बाद नदी में मिला है। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर दफना दिया गया है। 

देहात थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन पीड़ित परिवारों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर घटना की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें