फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: तीर्थयात्रियों की बस कोलकाता में दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व 10 घायल, जिले के 32 लोग सवार थे

Wed, 17 Sep 2025 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर)

सार

बलरामपुर से यात्रा के लिए गए 32 तीर्थयात्रियों से भरी एक बस कोलकाता में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगन्नाथपुरी यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों का दल बुधवार की सुबह करीब चार बजे पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए सड़क हादसे की चपेट में आ गया। तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी के पलट जाने से उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी रामदेव मिश्र (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में 10 अन्य तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर कोलकाता के हुगली जनपद के गुराप थाने के पास खड़े ट्रक से टकरा गई।

घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल श्रद्धालुओं में ग्राम बरायल के धनीराम प्रजापति का दायां पैर कट गया है। 
विज्ञापन


इटवा की कमला, छोटका उर्फ लीलावती, केराडीह के शिवनरेश शुक्ल, दवरिया मैनहा के केशरीनंदन मिश्र व उनकी पत्नी ऊषा मिश्रा, मगईपुर गांव निवासी बिच्ची देवी, राम सुवारथ, धौरहरा के जगदीश व उनकी पत्नी बच्ची देवी घायल हैं।

बस में 56 तीर्थयात्री बैठे थे, इसमें 32 तीर्थयात्री बलरामपुर जिले के हैं। जिसमें अन्य को चोट नहीं आई है। तीर्थयात्री जगन्नाथ ने बताया कि केबिन में जो लोग थे, उन्हें ज्यादा चोट आई है। इसके अलावा लोगों को हल्की चोटें ही आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें