फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल के लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को मिला लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को लाइसेंस मिल गया है। अफसरों ने जुलाई अंत तक प्लांट शुरू होने का दावा किया है। यह प्लांट चार महीने पहले ही स्थापित हुआ था, मगर अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अस्पताल में 756 बेड हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू-वेंटिलेटर भी संचालित किया जा रहा है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अस्पताल में दो ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगे हैं, मगर ऑक्सीजन जनरेटर खराब होने पर कई बार आपूर्ति बाधित भी हो चुकी है। वहीं, व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर साल लाखों रुपये प्लांट मरम्मत के नाम पर फूंके जा चुके हैं। मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सके, इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।
नई बिल्डिंग के सामने करीब चार माह पहले लगे इस प्लांट के संचालन के लिए लाइसेंस न होने से उसे शुरू नहीं किया जा रहा था। अब पेट्रोलियम विभाग के जरिये प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु ने बताया कि लाइसेंस मिल गया है। इसी माह के आखिर तक प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें